Big Breaking- पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर

पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर

Latehar– मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर – लातेहार ज़िले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआखांड के पास पुलिस

और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इस मुठभेड़ में झारखण्ड पुलिस, झारखण्ड जगुआर (JJ)

और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम शामिल रही.

दोनों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही.

विश्वासनीय सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में पुलिस के द्वारा तीन उग्रवादियों को मार गिराए जाने की ख़बर है.

हालांकि इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

लेकिन मुठभेड़ में मारे गए तीन उग्रवादियों की तस्वीरें सामने आई हैं.

मारे गये उग्रवादियों की पहचान कुंदा थाना पिंजनी पोटम निवासी जितेन्द्र यादव, मनिका थान

डोंकी निवासी चंचल सिंह और पांकी निवासी गोगद के रुप में हुई है.

इस टीपीसी का एरिया कमांडर की मौत की भी खबर है.

बताया जा रहा है कि पुलिस सर्च अभियान में निकली थी, इस बीच उग्रवादियों से मुठभेड़ हो गयी.

इस मुठभेड़ में कम से कम तीन उग्रवादी मारे गए. इसके साथ एक उग्रवादी के गिरफ्तार होने की खबर है.

सर्च अभियान के दौरान पुलिस को नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया हथियार भी हाथ लगी है.

फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत ब्योरो का इंतजार किया जा रहा है.

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...