उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जियो ट्रू 5जी लॉन्च
नई दिल्ली / देहरादून: रिलायंस जियो ने आज उत्तराखंड के देहरादून से अपनी ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा कर दी है. देश भर में जियो ट्रू 5जी का रोलआउट बड़ी तेजी से हो रहा है. देहरादून में 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है. ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “ देरहादून में जियो ट्रू 5जी के लॉन्च पर मैं जियो को, उत्तराखंड वासियों को और विशेष तौर पर देहरादून के लोगों को बधाई देता हूं. यह 5जी लॉन्च उत्तराखंड और यहां के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे सभी को काफी फायदा होगा. राज्य में मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी पहुंचाने में जियो हमेशा सबसे आगे रहा है.

5जी सेवा शुरु होने से छात्रों, व्यवसायियों, आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं सहित आम जनमानस और कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को नए अवसर व अतिरिक्त रोजगार का लाभ मिलेगा. 5जी प्रदेश के नागरिकों और सरकार को रियल टाइम के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा और सरकारी योजनाओं को अंतिम कड़ी तक पहुंचाने के प्रयसों में भी सुधार लाएगा.
उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक जियो का मजबूत नेटवर्क
राज्य की राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा की
ओर उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक जियो
का एक बेहद मजबूत नेटवर्क है. राज्य में जियो एकमात्र ऑपरेटर है,
जो सभी चार धामों में, श्री केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर और
13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मौजूद है.
लॉन्च पर जियो के प्रवक्ता ने कहा, “उत्तराखंड में देहरादून से
जियो ट्रू 5जी सर्विस शुरू करके हम बेहद उत्साहित हैं.
जियो ट्रू 5जी उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा और
राज्य के नागरिकों के साथ-साथ उत्तराखंड के
पर्यटकों के लिए नए अवसरों और शानदार अनुभवों की सौगात लाएगा.
उत्तराखंड में ₹4,950 करोड़ के मौजूदा निवेश के अलावा
जियो स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए ₹650 करोड़ से अधिक का निवेश करेगा.
- Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती, तीन महीने में 531 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच; 15 के खिलाफ केस दर्ज
- Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव, पत्नी के साथ मिलकर रची थी साजिश; 48 घंटे में खुलासा
- Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों को मिले प्राथमिकता, पेयजल-सिंचाई और उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी मांगा: सम्राट चौधरी
Highlights


















