चिटफंड कंपनी की जांच के लिए पाकुड़ पहुंची सीबीआई की टीम

पहले दिन आठ निवेशकों ने दिखाया कागजात

पाकुड़ : जिले में चार चिटफंड कंपनियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा है. प्रशासन की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई की गई थी. इसमें रांची से सीबीआई की टीम जांच करने पाकुड़ पहुंची है. जहां 14 जनवरी तक सीबीआई की टीम कैंप लगाकर चार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का काम करेगी.

सीबीआई की टीम ने निवेशकों से जाना पक्ष

कुल चार चिटफंड कंपनी की ओर से पाकुड़ जिले के पाकुड़ मुख्यालय व महेशपुर से करीब एक करोड़ से अधिक राशि का गबन मामले के अनुसंधान को लेकर पाकुड़ परिसदन पहुंची. सीबीआई की टीम ने दस एजेंट व निवेशकों से उनका पक्ष जाना. अनुसंधान के क्रम में निवेशकों द्वारा दिए गए कागजातों की बारकी से जांच की गई. साथ ही निवेशकों को कम्पनी द्वारा मुहैया कराए गए हार्ड कॉपी सीबीआई की टीम को उपलब्ध कराने की बात कही गई.

cbi team in pakur1 22Scope News

चिटफंड : 14 जनवरी तक सीबीआई टीम

गौरतलब हो कि सीबीआई निरीक्षक सह कांड के अनुसंधानकर्ता मुकुंद कुमार कर्ण के नेतृत्व में दस जनवरी से आगामी 14 जनवरी तक टीम कैम्प कर निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य को जमा करेंगे. प्रथम दिन आठ निवेशकों ने विभिन्न चिटफंड कंपनियों में जमा किए गए राशि से संबंधित रसीद व कागजात को दिखाया. हालांकि अबतक एक भी निवेशकों द्वारा सीबीआई की टीम को संबंधित साक्ष्य की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

करीब 40 लोगों को बनाया गया आरोपी

सीबीआई निरीक्षक सह कांड के अनुसंधानकर्ता मुकुंद कुमार कर्ण ने बताया कि पाकुड़ जिला के पाकुड़ व महेशपुर में वर्ष 2010 से 13 के बीच इंडेन निर्माण लिमिटेड, स्मार्ट हाई राईज लिमिटेड व जीडीआई मलटी सर्विसेस लिमिटेड चिटफंड कंपनी का चार्टशीट न्यायालय को सुपुर्द किया जाना है.

इन कंपनियों में करीब 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने निवेशकों से अपील किया कि जो साक्ष्य उपलब्ध हो वह कैम्प में पहुंचकर हार्ड कॉपी सुपुर्द करें ताकि समय पर इन कंपनियों के विरूद्ध चार्टशीट दाखिल किया जा सके.

चिटफंड : रातों रात कार्यालय बंद कर फरार हो गईं नन बैंकिंग कंपनियां

उन्होंने बताया कि जिले में जिन नन बैंकिंग कंपनियों ने अपना कार्यालय खोला था. प्रशासन ने जब इन नन बैंकिंग कंपनियों की जांच शुरू की तो सभी नन बैंकिंग कंपनियां रातों रात कार्यालय बंद कर फरार हो गईं. प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिस पर सीबीआई जांच कर रही है.

सीबीआई के अनुसंधानकर्ता ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि उनके पास जो भी साक्ष्य उपलब्ध हों. उसकी हार्ड कॉपी कैंप में सुपुर्द करें ताकि कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा सके.

रिपोर्ट: संजय

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...