वर्चस्व को ले झरिया में खूनी संघर्ष, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थक भिड़े

फायरिंग, तलवार बाजी और बमबाजी में आधा दर्जन घायल, स्थिति तनावपूर्ण

झरिया (धनबाद) : जिले के झरिया में सिंह नगर भुइयांपट्टी में गुरुवार की सुबह फायरिंग, बमबाजी, तलवार बाजी से दहल गया. रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ. इस दौरान लगभग एक दर्जन बम, फायरिंग एवं तलवार बाजी का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाने की पुलिस ने पांच जिंदा बम भी बरामद किया है.

झरिया: पहले ही बोई गई थी घटना की बीज

घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच एवं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इतनी बड़ी घटना से पूर्व और बाद में पुलिस का इंटर्नल इंटेलिजेंस बिल्कुल फेल रहा, क्योंकि घटना की बीज पहले ही बोई गई थी.

khuni1 22Scope News

दो दिन पूर्व ही रघुकुल समर्थक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ही सिंह नगर भुइयांपट्टी के दर्जनों महिलाएं व पुरुष जो रघुकुल समर्थक थे, वो चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. जिसके बाद से ही सिंह नगर भुइयांपट्टी में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी.

झरिया: अहले सुबह भीड़े समर्थक

वही गुरुवार अहले सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक व धनंजय यादव समर्थक आपस में भीड़ गए. इस दौरान दर्जनों बम, गोली व तलवारें भांजी गई. इस खूनी संघर्ष में दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है. फिलवक्त पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

रिपोर्ट: सचिन/राजकुमार जायसवाल

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...