भागलपुर में नहीं थम रहा बम मिलने का सिलसिला, धान के खेत से दो जिंदा बम बरामद

भागलपुर : भागलपुर में एक के बाद एक हुए तीन बम धमाकों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है. इसी बीच जगदीशपुर इलाके से एक बार फिर दो जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले में दो लोगोंको पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा है. मामला जगदीशपुर थाना इलाके के सैदपुर बहियार का है.

बताया जा रहा है कि, धान के खेत में बम रखा था. घटनाक्रम में पकड़े गए व्यक्ति का कहना है कि, उन्हें सैदपुर के कुछ शरारती लोगों ने कहा कि खेत मे बम है, उसे दूसरी जगहों पर रख दो. वह व्यक्ति जब देसी बम को हटाने लगा तो उसी क्रम में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जगदीशपुर पुलिस को सूचित किया. जगदीशपुर थाने की पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

पूरे घटना क्रम की जांच में पुलिस जुट गई है. इलाका बालू माफिया का है और बीते दिनों इलाके में कई बार बमबाजी की घटना भी हुई है. ऐसे में लोगों के बीच दहशत है. वहीं पुलिस भी पूरे मामले को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है. बता दें कि भागलपुर में पिछले 4 दिनों में बम विस्फोट और बम मिलने की यह तीसरी घटना है. बम विस्फोट में पिछले 4 दिनों में एक मासूम सहित 2 लोगों की जान भी जा चुकी है.

रिपोर्ट : रोबिन

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...