Advertisment

IND vs NZ 2nd ODI : भारतीय बॉलरों के सामने घुटने टेके कीवी

108 रनों पर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड की टीम

मोहम्मद शमी ने झटके तीन विकेट

रायपुर: भारतीय बॉलरों- रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 108 रनों पर ऑलआउट हो गई है. मेहमान टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्याद 36 रन बनाए. वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 22 और मिचेल सैंटनर ने 27 रनों की पारी खेली.

team india1 1 22Scope News

छा गए भारतीय बॉलर्स

रायपुर वनडे में भारतीय बॉलर्स छा गए और मोहम्मद शमी की अगुवाई में पेस बैटरी ने न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी. इस मैच में मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले, जबकि वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले. वहीं सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप ने एक-एक विकेट चटकाया. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर 36 का रहा, जो ग्लेन फिलिप्स ने बनाया.

team india12 22Scope News

भारतीय बॉलरों: टॉप-5 बल्लेबाजों ने नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ा

न्यूजीलैंड का हाल काफी यहां बुरा रहा, टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए और उनका स्कोर 36 का रहा. न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ यह तीसरा सबसे लो-स्कोर है. इससे पहले 2016 में न्यूजीलैंड 79, 2010 में 103 पर ऑलआउट हो चुका है और अब यहां 108 पर ही पूरी टीम आउट हो गई.

भारतीय बॉलरों: सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

बता दें कि हैदराबाद में खेला गया पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. रोहित शर्मा एंड कंपनी जब दूसरे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी तो न्यूजीलैंड की पूरी टीम 108 रन पर आउट हो गई.

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...

Ranchi High Court: अपर बाजार में चार दुकानदारों को दुकान खाली...

झारखंड हाईकोर्ट ने अपर बाजार के जालान रोड में दुकानों को खाली कराने और तोड़ने से जुड़ा रांची नगर निगम का आदेश रद्द कर...