Advertisment

75 घंटे में होगा जाकिर हुसैन पार्क का कायाकल्प

स्मार्ट सिटी रांची में मनेगा अमृत महोत्सव

रांची : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर देश के सभी स्मार्ट शहरों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव को लेकर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम ने भी तैयारी शुरु कर दी है. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में होनेवाले कार्य़क्रमों की जानकारी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मंत्रालय को दे दी गयी है.

 आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्लेस मेकिंग कार्यक्रम होगा जिसके तहत रांची के डॉ. जाकिर हुसैन पार्क का कायाकल्प होगा और वो भी 75 घंटें में. इसके अलावे फ्रिडम फ्रॉम क्राइम एंड फ्रिडम फ्रॉम ट्रैफिक, साइकिल के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना, जूनियर वॉक और साइकिल चैंपियन को पहचानें, सड़कों पर पैदल और साइकिल चालकों की संख्या बढ़े, कैंपेन के माध्यम से लोगों के दैनिक व्यवहार में बदलाव, पैदल और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षीत माहौल के साथ ही गांधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी कार्यक्रम का हिस्सा है.

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...