चतरा: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सैकड़ों राउंड चली गोली

चतरा : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चल रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक गोली चलाना शुरू कर दिया. उसके बाद नक्सलियों ने जंगल की घेराबंदी कर फायरिंग करना शुरू किया. इस बीच दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चली. मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के ढेर होने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

chatra1 22Scope News

जंगल का लाभ उठाकर भागे नक्सली

बताया जाता है कि नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और जिला बल के जवानों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुंदा थाना क्षेत्र के कारिमांडर गांव से सटे जंगल में हुआ. खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर नक्सली भाग गये.

chatra12 22Scope News

चतरा: नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी टीम

वहीं सुरक्षाबलों ने जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान पर पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम निकली थी. 15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ की सूचना है. सूत्रों के हवाले से ये खबर है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं अभी नहीं हुई है. दो दिन पूर्व भी इसी दस्ते के साथ चतरा पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों का मदगड़ा जंगल में मुठभेड़ हुआ था.

रिपोर्ट: सोनू भारती

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...