राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला गया नाम

अब अमृत उद्दान के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा. बताया जा रहा है कि मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला गया है. यह हर साल आम लोगों के लिए खुलता है. यहां लोग ट्यूलिप और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के फूलों को देखने आते हैं. उद्यान में 12 तरह के विशेष किस्म के ट्यूलिप के फूल लगाए हैं. गार्डन में सेल्फी प्वांइट भी हैं, साथ ही यहां फूड कोर्ट भी चालू रहेगा. लोग क्यूआर कोड से पौधों के किस्मों की जानकारी ले सकेंगे. साथ ही यहां 120 प्रकार गुलाब हैं और 40 खुशबू वाले गुलाब हैं.

mugal garden1 22Scope News

राष्ट्रपति भवन: मुगल गार्डन है आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है. यहां पर ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक मिलती है. इसे बनाने के लिए एडविन लुटियंस ने पहले देश-दुनिया के उद्यानों का अध्ययन किया था. इस उद्यान में पौधरोपण में करीब एक साल का वक्त लगा था.

mugal garden12 22Scope News

31 जनवरी से खुलेगा गार्डन

हर साल यह गार्डन आम लोगों के लिए खोला जाता है, जो अब 31 जनवरी को खुलेगा और 26 मार्च तक दो माह के लिए खुला रहेगा. गार्डन खुलने का समय 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 को दिव्यांगों के लिए, 30 जनवरी को पुलिस और सेना के लिए यह खुलेगा.

ऐसे मिलेगा प्रवेश

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए टिकट मिलेगा. उसके बाद 12 से चार बजे तक 10 हजार लोगों को प्रवेश मिलेगा. यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा.

राष्ट्रपति भवन: बदल चुके हैं कई नाम

दरअसल, सरकारें समय-समय पर कई जगहों के नाम बदलती रहती हैं. इस क्रम में कई भवनों, संस्थाओं और सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं. औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड, योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग और फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा जा चुका है.

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...