दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित, परिजनों में हर्ष

गयाजी : बिहार के गयाजी की दीपशिखा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस आमंत्रण के बाद दीपशिखा के गांव गयाजी के लक्खी बाग मानपुर कॉलोनी में खुशी का माहौल है। ऐसे बिहार के कई जिलों से कई लोगों को राष्ट्रपति की तरफ से आमतंत्र मिला है।

Goal 7 22Scope News

गयाजी की दीपशिखा को राष्ट्रपति भवन में विशेष अतिथि का आमंत्रण

गयाजी की दीपशिखा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दीपशिखा को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रण मिलने के बाद गया स्थित उनके पैतृक मोहल्ले में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों ने भी खुशियां जताई है। दीपशिखा की पुस्तक ‘भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी’ को प्रधानमंत्री युवा कार्यक्रम के तहत चयनित किया गया था। इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बुक फेयर में दीपशिखा की चयनित पुस्तक का विमोचन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया गया था। राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम युवा के 100 लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

टीचर की बेटी हैं दीपशिखा

दीपशिखा एक शिक्षिका की पुत्री है। पिता एक निजी संस्था में कार्यरत है। अपनी बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी का व्यक्त की है और इसे गौरव का पल बताया है। मां वंदना शर्मा दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर गयाजी में शिक्षिका है। मां वंदना शर्मा ने बताया कि उनके जीवन का यह महत्वपूर्ण गौरव वाला क्षण है। उनकी बेटी को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

गया जी का मान बढ़ाया

इस तरह दीपशिखा को यह बुलावा आया है तो यह गयाजी के लिए गर्व और गौरव की बात है। दीपशिखा की लिखित किताब को प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत चयनित किया गया था। इस योजना के तहत उन्हें तीन लाख की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। दीपशिखा ‘भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी’ नामक पुस्तक लिखकर चर्चित हुई थी और फिर प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत उनका चयन हुआ था और तीन लाख की छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की गई थी।

सभी लेखकों को इस ऐतिहासिक समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर आमंत्रित किया गया है

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री युवा मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत चयनित सभी लेखकों को इस ऐतिहासिक समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर आमंत्रित किया गया है। ऐसे में बिहार के गयाजी से आने वाली दीपशिखा आमंत्रित हुई है। दीपशिखा भी इसे गौरव वाला पाल बताती है। वह कहती हैं कि ‘भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी’ पुस्तक लिखी थी। इस पुस्तक में काफी कुछ बातें थी जो अहम थी। बताया कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा से रुचि रही है। मुझे अब राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बुलावा आया है तो यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गयाजी के लिए और बिहार के लिए सम्मान व गौरव का विषय है।

यह भी देखें :

गयाजी शहर में हुई थी प्रारंभिक शिक्षा

दीपशिखा की प्रारंभिक शिक्षा गयाजी शहर में हुई थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज दिल्ली से उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार से पढ़ाई की। इसके बाद आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ बतौर स्वतंत्र कलाकार के तौर पर काम किया। गयाजी की दीपशिखा काफी मेधावी छात्रा रही है। यही वजह है कि उन्हें अब राष्ट्रपति भवन में विशेष के रूप में आमंत्रण आया है।

मेरे मन में पहले से ही महिलाओं के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रहा – दीपशिखा

दीपशिखा ने कहा कि मेरे मन में पहले से ही महिलाओं के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रहा। महिलाओं से जुड़े मुद्दों में हमेशा रुचि रही है। मेरी लिखित पुस्तक ‘भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी’ में भी महिलाओं के कई अहम तथ्यों का जिक्र है। अब मुझे राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण आया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह इस आमंत्रण में जाएंगी। यह गयाजी और बिहार के लिए गौरव का विषय है। हमारी चाहत है कि महिलाओं के लिए काफी कुछ करूं।

यह भी पढ़े : आरा की रिंकु देवी को राष्ट्रपति ने भेजा डिनर का न्योता

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...