बक्सर : बक्सर में आजकल मिठाई के डब्बे में शराब बेचने का कारोबार बड़े ही तेजी से फल-फूल रहा है. जिसके चलते पुलिस और उत्पाद विभाग की जिम्मेवारी और भी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि प्रशासन को यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि किस डिब्बे में मिठाई है तो किस डब्बे में शराब. शराब तस्कर, पुलिस और उत्पाद विभाग के कार्रवाई से बचने के लिए तस्करो ने शराब तस्करी का नया तरीका अपना लिया है.
बक्सर में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति को मिठाई के डब्बे में शराब के साथ जब्त किया है. उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्ति मिठाई का डब्बा लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. गुप्त सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जब मिठाई का डब्बा को चेक किया तो उसमें मिठाई की जगह शराब भरा हुआ मिला. जिसके बाद घटनास्थल से दो शराब तस्कर को उत्पाद विभाग ने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले उत्पाद विभाग ने गैस सिलेंडर, ढोलक के अंदर और दूध के डब्बे के अंदर शराब बरामद किया हैं.
रिपोर्ट : धीरज कुमार


















