Advertisment

अमर्यादित आचरण के आरोप में नरकटियागंज के शिक्षिका व शिक्षक निलंबित

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी ने अमर्यादित आचरण व अनुशासनहीनता के आरोप में दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग ने इन दोनों शिक्षकों के कृत्य को पद की गरिमा और सरकारी सेवक के आचरण नियमों का उल्लंघन माना है।

विभाग के स्तर से आरोपित शिक्षिका और शिक्षक से जवाब तलब किया गया था

बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड के बरवा-2 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत विशिष्ट शिक्षिका गीतांजलि देवी और विशिष्ट शिक्षक रामप्रवेश पासवान पर अमर्यादित आचरण एवं अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। विभाग के स्तर से आरोपित शिक्षिका और शिक्षक से जवाब तलब किया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि तक दोनों शिक्षकों का जवाब नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, रामनगर व शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, मझौलिया तय किया गया है। दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजी अधियाचना

JSSC CGL Scam: JSSC CGL भर्ती घोटाला: TDPL मैनेजर की पत्नी...

 झारखंड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच JSSC CGL तक पहुंच गयी है। TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार किये...

Ayushman Bharat: झारखंड में बुजुर्गों के बनेंगे वय वंदना डिजिटल कार्ड,...

 झारखंड में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के वय वंदना डिजिटल कार्ड बनाने में तेजी आयेगी। NHA ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा...

Jharkhand Students BIT Mesra: में झारखंड के छात्रों को फिर मिलेगा...

BIT Mesra में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से 50% सीट आरक्षित करने की तैयारी है। विभाग ने विचार-विमर्श के बाद...