प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
आरा : आरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा के समीप मंगलवार की दोपहर गांगी नदी में तीन युवा बच्चे डूब गए. इस दौरान एक युवक बचकर निकल गया, जबकि दो अन्य युवा बालकों का पता नहीं चल पाया. घटना स्नान करने के दौरान घटी. दोनों युवा बालकों के शव के लिए स्थानीय लोग तलाशी अभियान चला रहे है. घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है.
पुलिस प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी. बता दें कि चार दोस्त बरहबतरा पुल के समीप नदी में स्नान करने के लिए गए थे. एक युवक बाहर बैठ गया, जबकि तीन नदी में स्नान के लिए उतरे. इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए. एक युवक किसी तरह बचकर निकल गया. जबकि उसके दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए.
रिपोर्ट : नेहा गुप्ता
Highlights

















