धनबाद में फिर आग का तांडव, एक करोड़ से ज्यादा का समान खाक

DHANBAD : धनबाद में आग ने एक बार फिर तबाही मचाई है. इस बार बैंक मोड़ स्थित सेंटर प्वाइंट मॉल के रेड टेप शोरूम में आग लग गई. आग लगने से शोरूम में रखे लगभग एक करोड़ रुपये के जूता, जैकेट और कपड़े जल गए.

इससे पहले सर्किट हाउस, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी और पुटकी थाना मोड़ के पास भी झाड़ियों में आग लगी थी. सेंटर प्वाइंट स्थित रेड टेप शोरूम में शनिवार देर रात आग लगी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

dhanbad aag 22Scope News


धनबाद ‘आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई’


वहीं, आग लगने के बाद मॉल के दूसरे शोरूम संचालक तुरंत अपनी दुकान बंद कर वहां से भागने लगे. आगजनी के बाद भगदड़ का माहौल बन गया. लोग जान बचाकर भागने लगे. गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई.
अग्निशमन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों के अनुसार मॉल का फायर हाइड्रेंट काम नहीं कर रहा था. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बता दें कि छह फरवरी को भी इस मॉल में आग लगी थी. तीन अन्य जगहों पर भी आग लगी थी.


शनिवार की शाम सर्किट हाउस के पास एक पेड़ में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने इस आग को बुझाया। इसके बाद वीर कुंवर सिंह कालोनी में भी झाड़ियों में भी आग लगी, यहां भी दमकलकर्मियों ने ही आग पर काबू पाया.

रिपोर्ट : राजकुमार

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...