चिराग ने दे दी चेतावनी, चक्कर में पड़ सकते है चाचा पारस

PATNA : लोकजनशक्ति पार्टी, रामविलास प्रमुख चिराग पासवान की ओर से चाचा पारसनाथ को दो टूक जवाब दे दिया गया है. चिराग पासवान ने चाचा पारसनाथ से कहा कि जमीन जायदाद की जांच अगर हो जाये तो चाचा चक्कर में पड़ जाएंगे. बता दें कि चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था स्वर्गीय रामविलास पासवान की संपत्ति के अधिकारी चिराग हो सकते हैं लेकिन उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी मै हूं.

chirag 15 22Scope News


बलियावी के सेना वाले विवादित बयान पर भड़के चिराग

चिराग पासवान बलिवायी के उस बयान पर भड़के हैं जिसमें उन्होंने मुसलमानों को सेना में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान से डर लगता है तो. चिराग पासवान पटना पहुंचते ही जमकर बरसे और कहा कि कोई भी ऐसा बयान कैसे दे सकता है. एक व्यक्ति का विरोध करने में यह लोग भूल जाते हैं कि आप सेना का अपमान कर रहे हैं. क्या जरूरत है सेना को हर बात में लाने का. उन्होंने कहा कि आप नीतियों का विरोध कीजिए, आप बजट का विरोध कर सकते हैं , महंगाई का विरोध कर सकते हैं लेकिन दिक्कत यह है कि यह लोग ऐसे ऐसे विषय को उठाते हैं जिससे जनता का कुछ लेना देना नहीं है और ऊपर से भारतीय सेना जिसकी वजह से यह यहां सुरक्षित है उनके ऊपर सवाल उठा कर उनको अपमानित करके यह लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं.

‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं कर रहे है कार्रवाई’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि चार दिन खबरों में बने रहने और राजनीति चमकाने के लिए लोग ऐसे बयान देते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अधिकारियों पर कार्रवाई तो करते नहीं, आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं पर क्या कार्रवाई करेंगे. आज की तारीख में मुख्यमंत्री महज एक कठपुतली बनकर रह गए हैं उनसे कोई निर्णय नहीं होने वाला है.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...