JAMTARA : जामताड़ा के करमाटांड़ में जंगली हाथी के झुंड ने एक व्यक्ति की कुचलकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चालना गांव निवासी मनोज बास्की के रूप में हुई है. मृतक हाथी देखने के लिए आया हुआ था तभी हाथी ने उसे अपनी चपेट में लेकर उसकी हत्या कर दी.

विधायक इरफान अंसारी ने की 25 हजार की आर्थिक सहायता
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और 25 हजार रुपये मुआवजा प्रदान किया. विधायक के साथ थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, रेंजर रामचंद्र पासवान भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मसालिया जंगल से चला 29 जंगली हाथी का झुंड रात लगभग 11 बजे मिहीजाम थाना क्षेत्र के गोवा कोला होते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के करमाटार गांव के जंगल में पहुंच गया.
सैकड़ों की संख्या में हाथी देखने पहुंचे थे लोग
हाथी के पहुंचने पर लसैकड़ों की संख्या में लोग हाथी देखने के लिए
वहां जमा हो गए. इसी दौरान हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार दिया.
हाथी को भगाने के लिए दुमका से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है.
जिसके द्वारा शाम को हाथी को भगाने का प्रयास किया जाएगा.
फिलहाल जामता पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर
कैंप कर रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
- Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज करती रहीं अनुष्का, फिर कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?
- PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने क्या बताया?
- Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप, अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या होगा खास?
- Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित बस्ती पहुंचे सम्राट चौधरी, जानिए क्या किया?
Highlights

















