JAMTARA : जामताड़ा के करमाटांड़ में जंगली हाथी के झुंड ने एक व्यक्ति की कुचलकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चालना गांव निवासी मनोज बास्की के रूप में हुई है. मृतक हाथी देखने के लिए आया हुआ था तभी हाथी ने उसे अपनी चपेट में लेकर उसकी हत्या कर दी.

विधायक इरफान अंसारी ने की 25 हजार की आर्थिक सहायता
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और 25 हजार रुपये मुआवजा प्रदान किया. विधायक के साथ थाना प्रभारी अब्दुल रहमान, रेंजर रामचंद्र पासवान भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मसालिया जंगल से चला 29 जंगली हाथी का झुंड रात लगभग 11 बजे मिहीजाम थाना क्षेत्र के गोवा कोला होते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के करमाटार गांव के जंगल में पहुंच गया.
सैकड़ों की संख्या में हाथी देखने पहुंचे थे लोग
हाथी के पहुंचने पर लसैकड़ों की संख्या में लोग हाथी देखने के लिए
वहां जमा हो गए. इसी दौरान हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार दिया.
हाथी को भगाने के लिए दुमका से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है.
जिसके द्वारा शाम को हाथी को भगाने का प्रयास किया जाएगा.
फिलहाल जामता पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर
कैंप कर रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
- Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत, Ease of Doing Business पर जोर
- Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार, ग्रामीण बोले- पहली बार दरवाजे तक पहुंचे मंत्री
- Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ से राहत, जानें OTS में कब तक करना होगा भुगतान
- Bihar Engineering University MoU: छात्रों को मिलेगा IBM SkillsBuild से निःशुल्क प्रशिक्षण


















