गोस्सनर कॉलेज में 3 और 4 मार्च को फिल्म महोत्सव का आयोजन

RANCHI : गोस्सनर कॉलेज में 3 और 4 मार्च को गोस्सनर सिने फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग द्वारा बनाए गए फिल्म और अन्य प्रतिभागी द्वारा लाए गए शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी.

gossener cine fest 22Scope News

डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर भी रहेंगे मौजूद

इस फिल्म महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर की टीम दीपक बारा, दूरदर्शन रांची के पूर्व डायरेक्टर प्रमोद कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, जज के रुप में उपस्थित रहेंगे, वहीं स्पेशल गेस्ट के रूप में महादेव टोप्पो, बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म वांटेड के डायरेक्टर दिलीप देव और मधुमिता, झारखंड कोकिला मोनिका मुंडू के रूप में उपस्थित रहेंगे. फेस्टिवल के अंत में बेस्ट शॉर्ट फिल्म के अलग-अलग आयामों के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

फिल्म फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए पार्टिसिपेशन और एंट्री बिल्कुल मुफ्त है. हालांकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए पार्टिसिपेशन और एंट्री फीस 200 रुपये रखी गई है. गोस्सनर कॉलेज इससे पूर्व 2019 में भी गोस्नर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर चुका है.

रिपोर्ट : पल्लवी

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...