झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आज हजारीबाग दौरा हुआ । आपको बता दें की राज्यपाल मेरु में बीएसएफ कैंप के आयोजित 139 उप निरीक्षकों के पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । राज्यपाल के हजारीबाग पहुंचने पे मेरु बीएसएफ के आईजी ने पहले उनका स्वागत किया फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।
हजारीबाग के बीएसएफ मेरु कैंप में 139 उप निरीक्षकों का आज 51 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद प्रशिक्षण समाप्त हुआ है । इस दौरान राज्यपाल ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा की बीएसएफ ने हमारी सीमाओं की सुरक्षित रखा है एवम आज जो वीर योद्धा यहां से निकल रहे है वो देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवा देंगे तथा भारत माता की रक्षा करेंगे , हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है ।
वही पासिंग आउट परेड पास कर के उप निरीक्षक भी काफी खुश दिखे तथा कहा की यहां हमें बहुत कुछ सिखाया गया है तथा यहां से निकलकर हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश की सेवा करेंगे

















