कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांके के कदमा में बने रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

इस अस्पताल के निर्माण पर करीब चार सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इस अस्पताल का शिलान्यास 10 अक्तूबर,

2018 में हुआ था. अब करीब तीन साल में यह अस्पताल सुचारु रूप से संचालित होने के लिए तैयार है.

हालांकि, रिनपास की जमीन पर एक साल पहले अस्पताल बनकर तैयार हो गया है.

अभी मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 135 रुपये लिये जा रहे हैं. अस्पताल में फिलहाल 82 बेड उपलब्ध है.

इसमें से 50 फीसदी बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित होंगे. साथ ही इस अस्पताल में 14 ऑपरेशन थियेटर

और 28 बेड का आइसीयू भी रहने की बात कही जा रही है. साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए

यहां आवासीय परिसर का निर्माण भी कराया जायेगा.

ज्ञात हो कि इस अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल के शुरू होने से ना केवल झारखंड,

बल्कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा.

अब कैंसर रोगियों को टीएमएच मुंबई के अलावा महानगरों के कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए नहीं जाना होगा.

वर्तमान में झारखंड के कैंसर रोगियों का इलाज रिम्स में होता है.

Ranchi- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...