पटना हनुमान जी की आमदनी एक दिन में 10 लाख से ज्यादा

PATNA: पटना हनुमान जी की आमदनी एक दिन में 10 लाख से ज्यादा –  महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य कुणाल किशोर ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि वर्तमान महावीर स्थान न्याय समिति के पास महावीर मंदिर का प्रबंधन मिलने के पूर्व इसकी अधिकतम आय पूरे साल में 11 हजार हुआ करती थी, लेकिन अभी 10 लाख प्रतिदिन की आय हो गई है।

आचार्य कुणाल किशोर ने कहा कि मंदिर के पास सवा सौ करोड़ से अधिक जमीन है। पहले मंदिर के नाम से मंदिर के अलावा कोई जमीन नहीं थी। इस मंदिर परिसर के विस्तार के साथ आज इस मंदिर के पास सवा सौ करोड़ से अधिक भूखंड हैं। केसरिया के पास विराट रामायण मंदिर के लिए ₹7 लाख प्रति एकड़ से 12 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से 100 एकड़ जमीन खरीदी है जबकि सरकारी रेट ₹30 लाख प्रति एकड़ है।

पटना हनुमान जी की आमदनी एक दिन में 10 लाख से ज्यादा

पटना हनुमान जी की आमदनी एक दिन में 10 लाख से ज्यादा

पटना के बाहर 5 शहर में मंदिर की स्थापना होगी। महावीर मंदिर के विकास के अलावा हाजीपुर के प्रसिद्ध पौराणिक गजेंद्र मोक्ष स्थल कोनहारा घाट एक भव्य विशाल नाथ मंदिर इस्लामपुर में नवीन आकर्षण राम जानकी मंदिर का निर्माण किया है।

महावीर मंदिर के प्रति श्रद्धा भाव के कारण मुजफ्फरपुर के स्वर्गीय दिलीप साहू वहां एक विशाल राम जानकी मंदिर, मनमोहन मंदिर और हनुमान मंदिर को वर्तमान महावीर मंदिर के नाम कर दिया गया है। वहीं आरा कोईलवर के पास रंजीजी सिंह ने एक हनुमान मंदिर सौंपा है जिसके पास 1 बीघा जमीन है वहां एक विशाल मंदिर बनाया जा रहा है।

पटना से राजीव कमल की रिपोर्ट

पटना स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, जानिए क्यों है इतना खास…

प्राचीन मंदिर तोड़ने का स्थानीय कर रहे विरोध, प्रशासन- ग्रामीणों में ठनी

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...