कलयुगी पिता ने 10 महीने की बेटी को पटककर मार डाला

Latehar : कलयुगी पिता ने 10 महीने की बेटी को पटककर मार डाला –  लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी 10 माह की बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला. हत्यारे पिता को यह शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे से संबंध है और यह बच्ची किसी दूसरे की है. दरअसल महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआटोली गांव निवासी दिलीप कुजूर और कुंती मुंडा पिछले 8 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. इन दोनों के दो संतान भी हुए.

परंतु 10 माह पहले जब इनकी दूसरी बेटी ने जन्म लिया तो दिलीप को यह शक हो गया कि यह बच्ची किसी और की है. इस बात को लेकर वह पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था और उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था. सोमवार की देर रात भी दोनों में झगड़ा हो रहा था. इसी बीच अचानक दिलीप कुजूर ने अपनी 10 माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया.

कलयुगी पिता ने 10 महीने की बेटी को पटककर मार डाला

जिससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.  बाद में जब इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण दिलीप के घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने दिलीप को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी दिलीप कुजूर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक बच्ची के शव को भी कब्जे में ले लिया.

कलयुगी पिता ने 10 महीने की बेटी को पटककर मार डाला

मंगलवार को मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपी की कथित पत्नी ने बताया कि जब से दूसरी बच्ची का जन्म हुआ है तब से दिलीप घर में रोज झगड़ा करता था. वह बार-बार अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए यह कहता था कि दूसरी बच्ची किसी और की है. अक्सर शराब के नशे में दिलीप घर में मारपीट भी किया करता था. सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था कि अचानक दिलीप ने 10 माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...