Commercial Advertisment

पार्किंग स्थलों के व्यवसायिक इस्तेमाल के खिलाफ अभियान, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

जमशेदपुरः साकची इलाके में एक बार फिर पार्किंग स्थलों के व्यवसायिक इस्तेमाल के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया गया है. अभियान के तहत बड़े बड़े व्यवसायिक बिल्डिंग के पार्किंग स्थलों पर होने वाले व्यवसायिक इस्तेमाल पर कारवाई की गई. कई स्थानों पर बुलडोजर लगाकर निर्माण को तोड़ दिया गया. अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने कहा की अभियान लगातार चलेगा.

parking2 22Scope News

जमशेदपुर के साकची इलाके मे विगत दिनों 45 बिल्डिंग मालिकों को पार्किंग स्थल का इस्तेमाल पार्किंग के लिए करवाये जाने के सम्बंधित में नोटिस जारी किया गया था, जिसमें से अब तक केवल 15 लोगों ने ही आदेश का पालन किया है औऱ पार्किंग में संचालित हो रहे व्यवसायिक गतिविधि को बंद कर पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया.

PARKING 22Scope News

जबकि कुछ लोगों ने जारी नोटिस को अनदेखा कर दिया. इसके खिलाफ अक्षेस विभाग ने शनिवार को फिर से अभियान चलाया, इस दौरान कई बिल्डिंग पर बने पार्किंग स्थल के अवैध व्यवसायिक निर्माण पर बुलडोजर भी चला, अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने कहा की अभियान जारी रहेगा.

parking1 22Scope News

उन्होंने कहा कि जिन बिल्डिंग के निर्माण के मैप मे पार्किंग स्थल का जिक्र है, उन्हें किसी भी सूरत मे बेसमेंट में पार्किंग स्थल बनाना होगा, जो खुद से इसका निर्माण करेंगे उनपर करवाई नहीं होगी, और जो इसका अनुपालन नहीं करेंगे उन पर विभागीय करवाई होगी.

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...