Commercial Advertisment

खादगढ़ा बस स्टैंड की पार्किंग के लिए ढाई करोड़ से शुरु होगी नीलामी

रांची: खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए पार्किंग की नीलामी होनी है. इसके लिए रांची नगर निगम ने तैयारी कर ली है. निगम ने इसके लिए शॉर्ट टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक खादगढ़ा बस स्टैंड की पार्किंग को लीज पर दिया जायेगा.

इसके लिए शुरूआती बोली दो करोड़ 40 लाख 96 हजार 600 रुपये से शुरु होगी. ई-बिडिंग के लिए समय सीमा 13 जुलाई तक तय की गयी है. रांची नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के स्तर से जारी सूचना में बताया गया है कि स्टैंड के लीज पर दिए जाने और इससे संबंधित ई-टेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट http://www.mstcecommerce.com/auctionhome/rmc/index से ली जा सकती है. बिडर्स इसके लिए सीएमपीडीआई कैंपस, गोंडवाना पैलेस, कांके रोड (रांची) स्थित चौथे तल्ले पर भी आकर संपर्क कर सकते हैं. टेंडर में या किसी स्तर पर बदलाव की स्थिति में भी सूचना निर्धारित वेबसाइट से मिलेगी.

JTET 2026 Giridih Exam: गिरिडीह में JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,...

JTET 2026 Giridih Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए...

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...

Bihar Dairy and Fisheries Development: बिहार के दूध, सब्जी और मछली...

Bihar Dairy and Fisheries Development, पटना: बिहार के किसानों, पशुपालकों और मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के...