बिहार-झारखंड में फिर लहराया रिलायंस जियो का परचम

रांची:TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने मार्च 2023 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 4,51,239 नए ग्राहकों को जोड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मार्च महीने में रिलायंस जियो, एयरटेल और BSNL ने नए उपभोक्ता जोड़े हैं। रिपोर्ट बताती है कि जियो पर सबसे ज्यादा नए ग्राहकों ने भरोसा जताया है।

फरबरी 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3,62,77,336 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 3,67,28,575 हो गए हैं। ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते मार्च महीने में एयरटेल ने भी बिहार-झारखंड में 4,07,924 ग्राहकों को जोड़ा है। फरबरी 2023 में एयरटेल के पास 3,99,15,814 उपभोक्ता थे जो मार्च 2023 में बढ़कर 4,03,23,730 हो गये हैं।

हालिया जारी हुई मार्च 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी बिहार सर्किल में 5,591 नए ग्राहक मिले हैं। फरबरी 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 57,69,604 उपभोक्ता थे जो मार्च में बढ़कर 57,75,195 हो गए हैं। TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को मार्च 2023 में 1,53,480 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है।

फरबरी 2023 में वोडा-आइडिया के पास 85,46,733 ग्राहक थे जो मार्च में घटकर 83,93,253 रह गये हैं। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मार्च 2023 में 7,11,274 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस बढ़त के बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 55.23 फीसदी ही है। बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...