हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के मुलाकात में कांग्रेस कहां से आ गई, समर्थन पर केंद्र नेतृत्व फैसला लेगी- राजेश ठाकुर

रांचीः दिल्ली सीएम केजरीवाल और मुख्यमंत्री के प्रेस कॅाफ्रेंस को लेकर राजनैतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘कांग्रेस से समर्थन की उम्मीद’ के बयान पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने आए थे, तो इसमें कांग्रेस कहां से बीच में आ रही है. उन्होंने कहा कि रही बात साथ देने की तो झारखंड में कांग्रेस से मिलकर ही सरकार बनी है. इसलिए इन तमाम चीजों को लेकर उन्हें बयान देने से बचना चाहिए. जब अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे. तब पता चलेगा कांग्रेस किसके साथ है, इसको लेकर केंद्र नेतृत्व फैसला लेगी.

DEEPAK PRAKASH NEWS 22Scope News

पवित्र भूमि पर दोनों मुख्यमंत्री ने मिलकर अपवित्र कर दिया
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का केजरीवाल के प्रेस वार्ता को लेकर बयान दिया आया है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि में ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्री का संगम हुआ, जिनके ऊपर कई आरोप है. दीपक प्रकाश ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के बारे में तो शराब के बारे में कुछ कहा ही नहीं जा सकता. पार्लियामेंट के जब वह सदस्य थे, तो सभी को पता है कि उनका शराब से कितना पुराना संबंध है. झारखंड जैसे पवित्र भूमि पर दोनों मुख्यमंत्री ने मिलकर अपवित्र कर दिया. आप पार्टी पूरी तरीके से बर्बाद पार्टी है और बर्बाद पार्टी झारखण्ड आई थी.

 

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...