धनबाद रेल मंडल में ओडिशा रेल हादसे का असर नहीं, ट्रेनों का सामान्य रुप से हो रहा है संचालन

धनबादः ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे का असर धनबाद रेल मंडल पर नहीं हुआ है. उक्त घटना में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है, हजारों घायल हैं. हादसे के बाद रेलवे पर इसका गहरा असर पड़ा है. ओडिशा में एक दिन की शोक की घोषणा भी हुई है. रेलवे की ट्रैफिक व्यवस्था इस हादसे के बाद चरमरा गई है. हालांकि रेलवे ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार में लगी हुई है. ताकि ट्रेनें सुचारू रूप से चल सके. बात करें धनबाद रेल मंडल की तो इस हादसे का यहां कोई भी असर नहीं है. धनबाद रेल मंडल से चलने वाली सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही है.

dhanbad railway mandal 22Scope News

इसे भी पढ़ेंः धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 ठेका मजदूर की हुई मौत

ट्रेनों का सामान्य रूप से हो रहा है संचालन
ट्रेनों के आवागमन को लेकर स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल में इस हादसे का कोई भी असर नहीं है. उन्होंने कहा धनबाद रेल मंडल से उस रूट की ट्रेन है नहीं है. ट्रेनों के आवागमन को लेकर कोई भी परेशानी हमारे रेल मंडल में यात्रियों को नहीं है. उन्होंने कहा कि हावड़ा से चेन्नई को जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है. इस रूट में ही यह घटना घटी है. इस रूट की ट्रेन ही प्रभावित है. फिलहाल धनबाद रेलवे में इसका कोई भी असर नहीं है.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...