Advertisment

रांचीः माॅडल मानवी मेडीकल जांच के लिए पहुंची सदर अस्पताल

रांचीः लव जिहाद का आरोप लगाने वाली माॅडल मानवी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंच चुकी है. इसके बाद कोर्ट में मॉडल मानवी राज का 164 का बयान दर्ज होगा. मॉडल मानवी राज ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. बयान दर्ज होने के बाद कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.

इसे भी पढ़ेंः लव जिहाद का आरोप लगाने वाली मॉडल के रांची आने की सूचना!

क्या है मामला

2021 में मानवीय राज ने मॉडलिंग सीखने रांची आई थी. उसी साल होली के आयोजन पर तनवीर अख्तर ने अपने कोचिंग संस्थान में पार्टी दिया था. पार्टी के दौरान ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर गलत काम किया था. जिसके बाद उसका वीडियो बना लिया और बार-बार वीडियो दिखाकर मानवी राज का ब्लैकमेल करता था. हालांकि यहां से परेशान होकर मानवी राज भागलपुर चली गई थी, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर फिर रांची बुलाया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा जिसके बाद मानवी राज मुंबई चली गई थी. तनवीर अख्तर मानवी का पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया. यहां उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. मानवी परेशान होकर इस मामले की जानकारी जीरो एफआईआर के माध्यम से मुंबई पुलिस को दी. जिसके बाद रांची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...