प्रकाशित:
रांचीः झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि गरीब तबके को आवास मुहैया कराना लक्ष्य है. बोर्ड में पहले क्या कुछ हुआ उसे छोड़ कर आगे की रणनीति पर काम होगा. बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य अभिलाष साहू ने कहा कि हरमू मैदान का व्यवसायिक उपयोग बंद करने की योजना है. आवास बोर्ड की जमीन में नगर निगम के हस्तक्षेप रोकने की कोशिश होगी. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे.
Highlights
















