शिबू सोरेन की अध्यक्षता में कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक हुई. बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चो हुई. बैठक में कोआर्डिनेशन कमिटी के सदस्य विनोद पांडे ने कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिए उसे लागू करे. निजी क्षेत्रों में 75% आरक्षण के प्रावधान को सख्ती से लागू करें. झारखंड के छात्रों का नियोजन हो. छात्रों की सरकार से जो उम्मीदें हैं उसे पूरी की जाए.

विनोद पांडे ने कहा कि सरना धर्म कोड राज्य के लोगों की भावना से जुड़ा मामला है. केंद्र सरकार भी इस मामले को भावना के अनुरूप अनुमोदित करें. ये मामला सालों से लंबित है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर इस मामले को लागू करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति जो सरकार ने बनाई है उसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया. उसे अनुमोदन के लिए राजभवन पर भेजा गया लेकिन राज्यपाल महोदय के द्वारा बिना अनुमोदन के उसे लौटा दिया गया. समिति जल्द से जल्द स्थानीय नीति लागू करने का आग्रह करती है.

लाइव खबर यहां देखेंः https://22scope.com/category/jharkhand/

विनोद पांडे ने कहा कि ओबीसी 27% आरक्षण को राजभवन ने लौटा दिया है. सरकार त्रुटि को दूर कर के इस पर अविलंब निर्णय ले. उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाई गई नियोजन नीति को हाई कोर्ट में ले जाया गया. कमिटी ने इस मामले को आगे बढ़ने का आग्रह किया है.

विनोद पांडे ने बैठक में कहा कि सरकार जन भावना के अनुरूप नियोजन नीति लागू करने का काम करे. मोब लिंचिंग बिल भी लौटा दिया गया. भाजपा के प्रभाव में राजभवन के द्वारा बिल को लौटा दिया गया था. राजभवन जन भावना के अनुरूप निर्णय नहीं ले रही है. सरकार बिल की त्रुटियों को दूर कर राजभवन फिर से भेजे.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा स्थानीय नीति और नियोजन नीति में अड़ंगा लगा रही है. सरकार को सलाह और परामर्श देने के लिए समन्वय समिति का गठन हुआ है.

कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य योगेंद्र महतो ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में झारखंड आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में है. टीवीएनएल को विस्तार दिया जा सके. जमीन से जुड़े मामले को अविलंब दूर किया जाए. राजस्व कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए.

बंधु तिर्की ने कहा कि हर महीना कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी. राजेश ठाकुर विपक्ष के नेता नहीं होने की वजह से कई आयोग का गठन नहीं किया जा रहा है. कमेटी ने सरकार से इसे दूर करने का आग्रह किया है.कमेटी के सदस्यों को जिला भ्रमण के दौरान अधिकारियों का सहयोग मिले.जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था ना हो तब तक कॉलेजों में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई हो.
विस्थापित लोगों के पुनर्वास को लेकर जिला स्तर पर कमेटी गठित है, लेकिन इंप्लीमेंटेशन की दिशा में कार्य नहीं हो रहा है. इसे लेकर सरकार से आग्रह किया गया है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल में परिवर्तन को लेकर कहा कि बंद की आड़ में ट्रेन का ट्रायल रोकना गलत है. ऐसी स्थिति में सभी ट्रेनों को ही बंद कर देना चाहिए. छात्रों को गुमराह करने में रेलवे भूमिका निभा रहा.

इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,  विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, जेएमएम के फागु बेसरा और विनोद पांडे शामिल हैं.

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...