Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

रांची: सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति – जिला प्रशासन द्वारा, एक विशिष्ट स्थानीय आपदा से प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। उक्त आपदा के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। रांची जिले में अनगड़ा, सिल्ली और कांके अंचलों के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्तरीय सड़क दुर्घटना के तहत मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

अंचल अधिकारियों की सिफारिश पर, अनगड़ा, सिल्ली, कांके, उप-समाहर्ता भूमि सुधार, सदर, रांची और अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 8,00,000 रुपये का मुआवजा देने की सिफारिश की है।

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

इसके अलावा, अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे गांव की सरस्वती देवी, अनगड़ा थाना क्षेत्र के नारायण सोसो गांव की लक्ष्मी देवी, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ओबर गांव का धनीराम बेदिया, अमगड़ा थाना क्षेत्र की पैका टोला की राखी कुमारी, कांके थाना क्षेत्र के सेमर टोली की मंजू ओरंग, सिल्ली थाना क्षेत्र के लोटा गांव की किरण देवी, सिल्ली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की मुनकी देवी और सिल्ली थाना क्षेत्र के लोटा गांव की ज्योति कुमारी को भी मुआवजा दिया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति
सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित पशुओं के मालिकों को भी क्षतिपूर्ति के लिए सहायता राशि दी जाएगी। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी है। 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए जिले के बेड़ो अंचल में दो प्रभावितों को कुल 55,000 रुपये का मुआवजा देने की स्वीकृति दी गई है।

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि अनुदान की स्वीकृति

इसके अंतर्गत, नेहालु गांव के गांगी देवी और नरकोपी थाना क्षेत्र के करगे टेगरा टोली के जुमन अंसारी को मुआवजा दिया जाएगा। क्षतिपूर्ति की आकलन राशि प्रति व्यक्ति के लिए 25,000 रुपये का मुआवजा देने की स्वीकृति दी गई है।

Road Accident : चुट्टुपालु घाटी में सड़क हादसा, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Commercial Advertisment

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...