Advertisment

Land Scam Case Hearing : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की कोर्ट में हुई पेशी

रांचीः Land Scam Case Hearing – आर्मी लैंड स्कैम मामले में कोलकाता के व्यवसाई अमित अग्रवाल और जगतबंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को ईडी कोर्ट में आज पेश किया गया. कोर्ट ने इन दोनों को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. 9 जून को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय कोर्ट ने ईडी को पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड की अनुमति दी थी. आज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेशी की गई थी. बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में दोनों की गिरफ्तारी 7 जून को देर रात कोलकाता से हुई थी.

Land Scam Case Hearing

ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है.

Land Scam Case Hearing

Land Scam Case Hearing

आर्मी लैंड स्कैम समेत रांची के अन्य जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायरकर दी. ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष न्यायालय में 10 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है.

 

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...