Army Land Scam

अमित अग्रवाल और दिलीप घोष की कोर्ट में हुई पेशी, ईडी को मिली 3 दिनों की रिमांड

रांचीः Army Land Scam – सेना जमीन घोटाले के आरोपी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिग एक्ट कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. ईडी ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने ई़़डी को तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है. अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के अधिवक्ता विद्युत् चौरसिया ने रिमांड मांगे जाने का विरोध किया. वहीं ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने कोर्ट को बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह लैंड स्कैम के सबसे बड़े मास्टरमाइंड हैं. अब तक की जांच में कई ऐसी बातें सामने आयी हैं, जिनके बारे में पूछताछ जरूरी है.

Army Land Scam

इसे भी पढेंः धनबादः पुलिस ने किया यूपी के 9 शूटरों को गिरफ्तार, सीएम योगी के डर से झारखंड को बनाया था ठिकाना

Army Land Scam – 31 मई को हुई थी गिरफ्तारी

ईडी ने 31 मई को अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को ईडी की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था. दोनो पर बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री का आरोप है. जिसकी जांच ईडी कर रही है. इस लैंड स्कैम की जांच कर रही ईडी ने अब तक इस केस में रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...