Commercial Advertisment

Land Scam Case Big Update : तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी डीड के साथ…

Update : 2.30 PM

Land Scam Case Big Update – जमीन घोटाले मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है।

कल रात ईडी के द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

मामले में अब कोर्ट की अगली सुनवाई 13 मई सोमवार को होगी।

बता दें कि कल रात को ही तीनों आरोपियों को जमीन घोटाले मामले में ईडी ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

कोलकाता रजिस्टार ऑफिस के तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर

को किया है गिरफ्तार.

गिरफ्तारी के बाद पीएमएलए कोर्ट में किया गया पेश.

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल.

सोमवार को हो सकती है रिमांड को लेकर सुनवाई.

Land Scam Case Big Update : रांची – बड़गांई अंचल के बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाले मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आया है। ईडी ने माले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें हजारीबाग में कार्यरत और फर्जी डीड लिखने वाला मुंशी इरशाद और कोलकाता के इंश्योरेंस कंपनी के दो कर्मचारी संजीत कुमार और तापस घोष शामिल है।

Elite institute 9 22Scope News

Land Scam Case Big Update : तीनों आरोपियों को पीएमएलए कोर्ट में किया जाएगा पेश

ईडी आज इन तीनों आरोपियों को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और इनसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इसी मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन समेत कई आरोपी होटवार जेल में बंद है। रिमांड मिलने के बाद ईडी इनसे कड़ी पूछताछ करने वाली है।

ये भी पढ़ें-Rajmahal Loksabha : बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी ने भरा पर्चा… 

जानकारी के अनुसार बड़गांई अंचल के बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन की फर्जी डीड बनाने मामले में जेल में बंद मो सद्दाम और बड़गांई अंचल के पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी डीड बनाया था। इसी मामले में पूछताछ के दौरान हजारीबाग के मुंशी इरशाद, संजीत कुमार और तापस घोष का नाम सामने आया जिसके बाद ईडी ने आज तीनों को गिरफ्तार किया।

Land Scam Case Big Update : फर्जी डीड के लिए मिले थे 8 लाख रुपए

ईडी की तहकीकात में पता चला कि जिस फर्जी डीड को बनाया गया था उस फर्जी डीड को मुंशी इरशाद ने ही लिखा था इसके लिए उसे 8 लाख रुपए मिले थे। वहीं संजीत कुमार और तापस घोष ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस कंपनी से 1940 के ओरिजनल कागजात निकालकर फर्जीवाड़ा किया था।

गोल 7 22Scope News

ये भी पढ़ें-Cash Kand Update : ईडी ने खंगाले कागजात, मिले हिस्सेदारों के नाम और…. 

इसके एवज में तापस को 21 लाख वहीं संजीत को 8 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। बाकी अब इस मामले में तीनों से पूछताछ के बाद और भी कई अहम जानकारियां मिलने के आसार है। ईडी मामले में लगातार एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई कर रही है। Land Scam Case Big Update 

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...