न्यूथक्लियस मॉल की जमीन भी जांच के दायरे मे

रांची: न्यूथक्लियस मॉल-  व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने अब तक प्रवर्तन निदेशालय को जमीन से संबंधित मांगे गये पूरे दस्तावेज नहीं सौंपे है, इडी ने उन्हें 21 जून को अपने साथ जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज लाने का निर्देश दिया है.

इडी ने सेना की जमीन के अलावा नामकुम स्थित जमीन, सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल की जमीन और अपने या पारिवारिक सदस्यों के नाम खरीदी गयी सभी जमीन से संबंधित दस्तावेज लाने का निर्देश विष्णु अग्रवाल को दिया है.

न्यूथक्लियस मॉल की जमीन भी जांच के दायरे मे
न्यूथक्लियस मॉल

इडी ने जांच के दौरान न्यूक्लियस मॉल की जमीन व नामकुम अंचल के पुगडू में खरीदी गयी जमीन में भी गड़बड़ी की आशंका जतायी है. इडी ने जमीन की खरीद बिक्री की जांच के दौरान यह पाया कि विष्णु अग्रवाल ने ज्यादातर विवादित जमीन ही खरीदी है.

चेशायर होम रोड में विष्णु अग्रवाल द्वारा खरीदी गयी जमीन की जांच में इस बात की पुष्टि हो चुकी है. दस्तावेज में जालसाजी कर इस जमीन की खरीद-बिक्री हुई है.

न्यूथक्लियस मॉल की जमीन भी जांच के दायरे मे

इस जमीन की खरीद बिक्री में पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. प्रेम प्रकाश फिलहाल मनी लाउंडिंग के आरोप में जेल में बंद है.

चेशायर होम रोड स्थित जमीन की जांच में मिले तथ्यों और छविरंजन के साथ उनके संबंधों को देखते हुए विष्णु अग्रवाल द्वारा खरीदी गयी सभी जमीन में गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही है.

विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापामारी के बाद इडी ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया था. मोबाइल में दर्ज ब्योरे की जांच में यह पाया गया कि उन्होंने अपने खर्चे पर छवि रंजन को गोवा की सैर करायी थी. इडी फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की खरीद बिक्री करनेवालों की मदद करने और नाजायज तरीके से पैसा कमाने के आरोप में छवि रंजन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है.

न्यूथक्लियस मॉल

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...