Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा मामले में पुलिस ने एक शख्स को भेजा जेल

रांचीः राजधानी में पिछले वर्ष 10 जून को हुए सांप्रदायिक हिंसा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी नजमी हसन ने इंस्टाग्राम पर कई भड़काऊ मैसेज डाले थे, जिसके बाद से वह पुलिस की रडार पर था. राजधानी में पिछले साल 10 जून को मेन रोड इलाके में हुए हिंसक झड़प को लेकर कार्रवाई अभी भी जारी है.

इसी मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस ने दस जून की घटना के बाद व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में भीड़ को उकसाने का मैसेज वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वाले आरोपी का नाम नजमी हसन है और वह हिंदपीढ़ी फस्ट स्ट्रीट का रहने वाला है.

रांची हिंसा मामले में पुलिस ने एक शख्स को भेजा जेल

हिंदपीढ़ी पुलिस के अनुसार भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के बयान के विरोध में दस जून 2022 को रांची में एक समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने लगे. इस दौरान पुलिस पर जमकर पथराव किया गया था. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की.

जिसमें साहिल और मुद्दसिर की गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना के अगले दिन आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि समुदाय के लोग साहिल और मुद्दसिर की हत्या का बदला लेने के लिए सड़क पर उतरें. मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ जानकारी मिली.

233 22Scope News 233 1 22Scope News

इसके बाद हिंदपीढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ 13 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थ. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने आरोपी के हिंदपीढ़ी फस्ट स्ट्रीट स्थित घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया. रांची दंगे के आरोपी नजमी हसन पर जब से प्राथमिकी दर्ज हुई तब से वह फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर में ही है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Commercial Advertisment

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...

Bihar Building Bylaws 2026: अब नक्शे के लिए नहीं लगाने होंगे...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में मकान बनाने से लेकर बड़े व्यावसायिक भवनों के निर्माण तक की प्रक्रिया में बड़े बदलाव होने जा रहे...

Kudumi Language Recognition Demand: क्या कुडुमाली भाषा को मिलेगी आठवीं अनुसूची...

Kudumi Language Recognition Demand, पटना: समाज की सांस्कृतिक पहचान और मातृभाषा को संरक्षित रखने के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं। यह बात बिहार सरकार...