गुरुवार की देर रात कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार की देर रात कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. इस कारण लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी और पावर कट के बीच लोग रात में ठीक से सो भी नहीं पाए. कई लोग अपने घर की छत या फिर घर के पास वाली सड़क पर टहलते नजर आए.

61 2 22Scope News

बताते चलें कि बिजली की समस्या राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बनी हुई है. लगातार गर्मी की वजह से बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी हुई है. खासकर गर्मी का मौसम आते ही लोग ज्यादा से ज्यादा हेवी इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज का उपयोग करते हैं. इस कारण गर्मी के मौसम में बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ जाती है. जिस वजह से कई जिलों और क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं पहुंच पाती है.

234 22Scope News

इस संबंध में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि ज्यादा लोड होने की वजह से पावर कट की समस्या उत्पन्न हो रही है. वहीं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सह जीएम कमर्शियल ऋषि नंदन कुमार बताते हैं कि बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा सेंट्रल पुल से बिजली की खरीद की जाती है, लेकिन पिछले दिनों गुजरात में आए बिपरजॉय तूफान की वजह से कई जगह पर बिजली उत्पादन करने वाले प्लांट बंद पड़े हैं. जिस वजह से सेंट्रल पुल की तरफ से गुजरात को बिजली आपूर्ति कराई जा रही है. इसलिए सेंट्रल पुल से झारखंड आने वाली बिजली कम हुई है.

गुरुवार की देर रात कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

साथ ही उन्होंने बताया कि कर्णपुरा थर्मल पावर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण करीब 170 मेगावाट बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. इसलिए लोगों को कई बार पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी. नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में बिजली विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं. गौरतलब है कि राजधानी में प्रतिदिन 200 से 300 मेगावाट बिजली की खपत होती है.

 

वहीं वर्तमान में प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोग एसी, फ्रिज और कूलर जैसे हेवी इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज का उपयोग करते हैं. जिससे बिजली की खपत ज्यादा हो जाती है. बिजली विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी डीके सिंह बताते हैं कि जिस प्रकार से पिछले कुछ दिनों से वर्तमान में गर्मी प्रचंड है, ऐसे में राजधानी में बिजली की खपत 300 मेगावाट से ऊपर है. कई बार अचानक लोड बढ़ने की वजह से लोकल फॉल्ट भी आ जाता है. जिसको लेकर समय-समय पर बिजली विभाग अपने स्तर से मरम्मत भी कराता रहता है.  

 

बता दें कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में एनटीपीसी, डीवीसी, टीटीपीएस सहित बिजली मुहैया कराने वाली सेंट्रल पुल से बिजली झारखंड सरकार को मिलती है, लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य में बिजली की खपत अधिक बढ़ गई है और राज्य को बिजली कम मिल रही है. अब देखने वाली बात होगी कि बढ़ती गर्मी के बीच राज्य का बिजली विभाग और राज्य सरकार लोगों को किस प्रकार बिजली मुहैया करा पाती है.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...