राजधानी रांची में ब्राउन शुगर के साथ मॉडल गिरफ्तार

Ranchi- सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं. एक आरोपी ज्योति शर्मा पूर्व में भी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हो चुकी है.

Model4 22Scope News

ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार

ज्योति पहले मॉडलिंग किया करती थी. ज्योति के साथ उसकी मां मोनी शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लाख 90हजार रुपया जब्त किया गया है. मॉडल से नशे की सौदागर बनी महिला अब भी नशे के कारोबार से जुड़ी है.

यहां बता दें कि ज्योति भारद्वाज उर्फ ज्योति शर्मा को पुलिस ने इसके पहले भी गिरफ्तार किया था. उस बार भी ज्योति शर्मा की गिरफ्तारी सुखदेव नगर थाना के द्वारा किया गया था. बतलाया जा रहा है कि इनके द्वारा ऑनलाइन तरीके से ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी. ब्राउन शुगर को पहले बिहार का सासाराम ले जाया जाता था, उसके बाद वहां से बिहार झारखंज के विभिन्न हिस्सों में इसकी आपूर्ति की जाती थी.

एनडीपीएस मामले में जेल जा चुकी ज्योति शर्मा

रांची सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि

इस मामले में ज्योति शर्मा उर्फ ज्योति भारद्वाज,

ज्योति की मां मोनी देवी,अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और

राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

यहां यह भी बतला दें कि इसके पहले भी ज्योति शर्मा एनडीपीएस मामले में जेल जा चुकी है.

जबकि अर्जुन शर्मा पर हत्या का भी मामला है, फिलहाल वह जमानत पर है.

रिपोर्ट मुर्शिद

जमशेदपुर: 14 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...