भीषण गर्मी और कम बारिश से किसान परेशान

बिहारः कैमूर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जहां एक ओर आम लोग परेशान है. वहीं धान का बिचड़ा डालने के लिए किसान चिंतित है. अभी तक मानसून की बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही है. आग उगलता आसमान और तपती जमीं पर मोटर का पानी भी काम नहीं कर रहा है. मौसम के साथ साथ विधुत की मार भी झेलने को विवश किसान डीज़ल की महंगाई की मार झेल रहे है. अब तक बिचड़ा नही डलने से खेती प्रभावित होने की संभावना बढ़ रही है.

इसे भी पढेः हीटवेव की चपेट में बिहार, मरीजों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा, 3 की मौत

रोहिणी नक्षत्र में कुछ किसानों ने धान का बिचड़ा खेतों में गिराया, लेकिन भीषण गर्मी के कारण अब यह बिचड़े भी गर्मी की भेंट चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. जबकि अधिकांश किसान आसमान पर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं. धान की खेती के हिसाब से किसानों ने 25% बिछड़ा खेतों में गिरा दिया, लेकिन इन बिचड़ा का बचाना मुश्किल नजर आ रहा है. संपन्न किसान खेतों में पटवन कर बिचड़ा को बचाने की पूरी जोर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन माध्यम किसान रोजाना आसमान की तरफ देखते हुए भगवान से हाथ जोड़ रहे है.

इसे भी पढ़ेंः नवादा में लू का कहर

कैमूर में किसान परेशान 22Scope News

कम बारिश से किसान परेशान

कैमूर के किसान अरुण कुमार सिंह भरत राम राम इकबाल पासवान आदि का कहना है कि बारिश में विलंब होने से इस साल धान की खेती पिछड़ने के आसार दिख रहे हैं. जिन किसानों ने रोहिणी नक्षत्र के प्रारंभ में ही धान के बिचड़े गिरा दिए थे. उन किसानों के लिए दोहरी मुसीबत हो गई है. एक तो उनके पास जो धान के बीज थे. उसे खेतों में गिरा दिया है. अंकुरित हो चुके धान वे बिछड़े तेज धूप के कारण झुलसने लगे हैं. ऐसे में किसान धान के उन बिचड़े को बचाने के लिए बोरिंग से सिंचाई करने में जुटे हैं. बारिश कम होने के कारण किसान अभी बिचड़ा नहीं गिरा पाए हैं. प्री मानसून में कम बारिश होने के कारण बिचड़ा कम गिरा है. ऐसे में धान की उपज में असर पड़ सकता है. मानसून आने पर किसानों को राहत मिल सकती है.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...