Advertisment

10 मिनट में एटीएम से चोरों ने उड़ाए 29.71 लाख, जांच में जुटी पुलिस

बिहारः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी भगत सिंह के पास एटीएम में बुधवार की रात चोरी का मामला सामने आया है. जहां चोरों ने एसबीआई एटीएम से 29.71 लाख रुपए उड़ा लिए. पूरी घटना को 10 मिनट में अंजाम दिया गया.सूचना मिलते ही मुंगेर से तीन थानों की पुलिस पहुंची. घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी परिचय कुमार की देखरेख में मामले की जांच चल रही है.

theft1 22Scope News

इसे भी पढ़ेंः मुंगेर: प्रेमिका की उम्र नहीं हो रही थी पूरी, प्रेमी ने शादी न होने से डिप्रेशन में आकर खुद को मारी गोली

चोरों ने एटीएम को गैस कटकर चोरी की. एटीएम काटने से पहले चोरों ने सीसीटीवी को स्प्रे छिड़कर काला कर दिया था. इसके बाद अलार्म का तार काट दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि चोरी करने वाले प्रोफेशनल थे. एटीएम में चोर बुधवार की रात लगभग 2.26 बजे प्रवेश किया. दोनों का चेहरा ढंका हुआ था और चश्मा लगाए था. हाथ में ग्लब्स पहने एक चोर एटीएम के अंदर प्रवेश किया और अलार्म का वायर काट दिया. वहीं दूसरे चोर स्प्रे लेकर घुसा और सीसीटीवी को काला कर दिया.

ASP 22Scope News

एसपी ने बताया कि रात 2.49 बजे मुंबई एसबीआई से फोन आया कि मुंगेर-भागलपुर क्षेत्र के नाैवागढ़ी एसबीआइ एटीएम को काटकर चोरी की जा रही है. सूचना मिलते ही रात 2.53 बजे कोतवाली थानाध्यक्ष, कासिम बाजार थानाध्यक्ष, पूूरबसराय और मुफस्सिल की पुलिस पहुंची. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. एटीएम के बाहर एक सफेद कलर की गाड़ी भी खड़ी थी. चोरी के बाद चोर इसी गाड़ी से फरार हो गए. उन्होंने कहा की एफएसएल टीम को बुलाया गया है. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: भागलपुर में चोरी का चौंकाने वाला खुलासा!...

Bhagalpur Jewellery Shop Theft: तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के...

Ramgarh Rail Facilities: गोला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से...

Ramgarh Rail Facilities: रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता एवं रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रांची रेल मंडल के DRM से मुलाकात कर...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई तेज...