एसबीआई एटीएम से 12.21 लाख की चोरी, गैस कटर से एटीएम काटकर चोर फरार

खूंटी:  जिले के मुरहू प्रखंड स्थित बिचना गांव में चोरों ने शनिवार देर रात एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर 12.21 लाख रुपए की चोरी कर ली। घटना के दौरान एटीएम में आग लगने से मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन चोर पहले ही नकदी निकालने में कामयाब रहे।

चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, हालांकि उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। घटना के कुछ देर बाद ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। एटीएम का मेंटेनेंस करने वाली हिताची कंपनी के प्रतिनिधि ने मुरहू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मुरहू थाने के एसडीपीओ वरुण जरक ने बताया कि रात करीब तीन बजे एसबीआई की मुंबई शाखा से एटीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पाया गया कि चोरों ने बैंक परिसर में लगे बल्ब को पहले निकाल दिया, फिर गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काटा।

एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि एटीएम का मेंटेनेंस हिताची कंपनी करती है, जबकि नकदी भरने का काम सीएमएस कंपनी के जिम्मे है। शनिवार शाम को ही सीएमएस ने एटीएम में 7 लाख रुपए डाले थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...