रिम्स में दिव्यांग कोटा से नामांकन लेने वाले 7 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

रांचीः रिम्स में दिव्यांग कोटा से नामांकन लेने वाले 7 छात्रों को झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायाधीश आनंदा सेन की खंडपीठ ने अरुण कुमार दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिम्स प्रबंधन और नामांकन लेने वाले 7 छात्रों को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की रिम्स में मौत

छात्रों ने जो सर्टिफिकेट जमा किए हैं. वो राज्य सरकार और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के गाइडलाइन के विपरीत है. दरअसल नियम के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेज या अन्य संस्थाओं में दिव्यांग कोटा के तहत नामांकन लेने के लिए राज्य से ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाना होता है, लेकिन इन 7 छात्रों ने अन्य राज्यों से दिव्यांग पत्र देकर नामांकन लिया है. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी.

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...

H1N1 Alert: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने...

देश में H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने कहा कि कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। दिल्ली में अब तक 1,777 H1N1...