दुनिया के सबसे तेज लेखक बने 21 वर्षीय विक्की कुमार, 4 दिन में लिखी किताब, यह तीसरा विश्व रिकॉर्ड 

बोकारोः दुनिया के सबसे तेज लेखक बने 21 वर्षीय विक्की कुमार. उन्होंने 4 दिन में किताब लिखी है. बेरमो के सुभाष नगर फुसरो के लिविंग आइकन पॉल (विक्की कुमार) का यह तीसरा विश्व रिकॉर्ड है. विक्की ने यह पुस्तक अपने पिता भरत राम जो सीसीएल कारों में डंपर ऑपरेटर हैं और अपनी मां भवानी देवी को समर्पित किया है. इस बुक में पॉल ने बताया है कि कैसे कोई भी एक स्टूडेंट सक्सेसफुली लाइफ टॉपर बन सकता है. पॉल की दूसरी किताब है जिसका नाम “द टॉपर हु नेवर वेंट टू कॉलेज” है. वहीं पॉल की पहली किताब का नाम “द टॉपर हु नेवर वेंट टू स्कूल” था और दोनों बुक अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल है.

world record by vicky kumar 22Scope News

बुक हर उस स्टूडेंट के लिए है जो स्कूल और कॉलेज में फेल हो गए और कुछ अच्छा नहीं कर पाए. लेकिन वह चाहते हैं कि वह जीवन में कुछ अच्छा करें और लाइफ टॉपर जरूर बने. पॉल का सक्सेस मंत्र है, रुकना मना है, चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे परिस्थिति जैसी भी हो, हमें नहीं रुकना चाहिए.

पाॅल 4the_different के संस्थापक हैं, लाइफ टॉपर कोच, लेखक, 3 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और स्पीकर हैं. उन्होंने जोश टॉक्स में भी अपनी कहानी सुनाई है. उन्हें छात्रों को लाइफ टॉपर बनने में मदद करना अच्छा लगता है.
इस बुक में पॉल ने यह बताया कि कैसे कोई भी स्टूडेंट कुछ रूल्स, कुछ नियम और कुछ एक्टिविटी करके अपने आप को सक्सेसफुल लाइफ टॉपर बना सकता है. इस बुक को अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकता है. इस किताब का दम पॉल ने ₹225 रखा है, क्योंकि जब वह इस बुक का आखरी पेज लिख रहे थे तब रात का 2:25 हो रहा था. विक्की कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम हेमंत सोरेन से मिलने की इच्छा जताई है. वह अपनी बातों को रखना चाहते हैं.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...