एक बार फिर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बिहारी लाल चौधरी के यहां फायरिंग,चैम्बर अध्यक्ष को धमकी

राजकुमार जायसवाल धनबाद से

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में  पुलिस डाल डाल तो प्रिंस खान के गुर्गे पात पात चल रहे हैं।ताजा घटना में गोविंदपुर थाने से 400 गज की दूरी पर फायरिंग कर धनबाद में इस उक्ति को चरितार्थ की जा रही है।

पुलिस एक तरफ नकेल कसने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ प्रिंस खान गिरोह लगातार फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है। सोमवार की रात लगभग 8:46 बजे गोविंदपुर में बिहारी लाल चौधरी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की गई है।

फायरिंग करने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।बाइक पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 लोग सवार थे। पीछे बैठे युवक ने फायरिंग की, जो प्रतिष्ठान के बाहर लगे शीशे को चकनाचूर कर दिया।

फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग निकले। जैसी की सूचना है प्रिंस खान का गुर्गा मेजर ने इस कांड की जिम्मेवारी ली है।  थाने से सटे प्रतिष्ठान पर फायरिंग करा कर गिरोह ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है।

अभी हाल ही में प्रिंस खान के कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।पुलिस दावा कर रही थी कि प्रिंस खान के आर्थिक तंत्र को तोड़ दिया गया है, लेकिन घटनाएं लगातार हो रही है। घटना के बाद एक पर्चा भी वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि यह लास्ट वार्निंग है।

इसके साथ धनबाद पुराना बाजार के एक चेम्बर पदाधिकारी को भी उसी पर्चे के माध्यम से धमकी दी गयी है।हालांकि देर रात तक पुलिस रेस रही और झरिया इलाके से एक ऑटो चालक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है जो खुद को निर्दोष बता रहा था।

Saffrn

Trending News

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img