Wasseypur : कपड़ा व्यवसायी के घर फायरिंग, प्रिंस खान दो माह से दे रहा था धमकी

धनबाद : कपड़ा व्यवसायी के घर फायरिंग- जिले के भूली ओपी क्षेत्र के वासेपुर आजाद नगर

गफ्फार कॉलोनी में देर रात एक व्यवसायी के घर पर अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई.

बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. फायरिंग पुराना बाजार के

कपड़ा व्यवसायी अप्सरा बाजार के मालिक मो. शामिन घर पर हुई है.

अपराधियों ने मो. शामिन के घर पर तीन राउंड गोली चलायी है.

फायरिंग के बाद से पूरे इलाके में दहशत माहौल बना हुआ है.

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

दहशत में पूरा परिवार

हालांकि घटना में व्यवसायी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

लेकिन व्यवसायी और उनके पूरे परिवार दहशत में है.

घटना को लेकर मोहम्मद शमीम ने बताया कि लगभग 2 घंटे से पल्सर बाइक सवार दो लोग घर के आस-पास घूम रहे थे. फिर घर पर 3 राउंड फायरिंग किया. जब तक अपराधियों को पुलिस पकड़ नहीं लेती वो अपनी दुकान बंद रखेंगे.

प्रिंस खान ने मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

प्रिंस खान पिछले 2 महीने से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहा है. नहीं देने पर धमकी दे रहा है. हम जमीन खरीदे हैं उसके लिए पैसे मांग रहा है. हम उसे पैसे क्यों और कहां से दे. धमकी की सूचना 2 महीने से हमने एसएसपी और पुलिस को दी थी. 2 दिन पूर्व वीडियो जारी कर फिर से धमकी दिया. धमकी में अपने को छोटे सरकार और बड़े सरकार बताता है. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. हम और मेरा पूरा परिवार दहशत में है. 2 दिनों से खुद को घर में कैद कर लिये हैं और अब अप्सरा बाजार में अपनी दुकान को भी नहीं खोलेंगे.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

एसएसपी संजीव कुमार को गैंग्स्टर प्रिंस खान की खुली चुनौती, मेरी फैमिली को खरोंच आयी तो शहर पर बरसेंगे कश्मीरी बम

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...