Bihar Monsoon Session: सदन में विधायकों के फोन लाने पर लगी रोक, अध्यक्ष ने कहा- कार्यवाही में पहुंचती है बाधा

पटनाः बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की बैठक स्थागित हो गई है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के अंदर विधायकों के फोन लाने पर रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचती है. अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही का फोटो वीडियो बनाया जाता है यह उचित नहीं है. साथ ही सदन में टेबल-कुर्सी तोड़ने पर कारवाई भी होगी.

सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी. इस दौरान भाजपा सदस्य तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. साथ ही हंगामे के बीच भी विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने हंगामे के बीच कार्यवाही चलाने की कोशिश की, लेकिन 10 मिनट से भी कम समय में सदन स्थगित करना पड़ा और उसके बाद भी जब सदन शुरू हुआ तो भाजपा ने हंगामा जारी रखा. जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: पढ़ाई पूरी करने पर मिलेंगे 50 हजार...

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana, पटना: बिहार की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आर्थिक मदद का बड़ा...

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के छात्रों को बड़ी राहत!...

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है। शैक्षणिक...

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव