विशेषाधिकार हनन के मामले पर विधानसभा अध्यक्ष शीघ्र फैसला ले- विजय कुमार सिन्हा

  • सत्ता के मोह में राजद भूल गई है अपने विधायकों का अपमान,
  • भाजपा के जुलूस पर पुलिस से हमला करबाने के जिम्मेदार पदाधिकारियो पर हो कार्रवाई,
  • विधायिका का अपमान करने वाली सरकार इस्तीफा दे,

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 13 जुलाई 2023 को विधान सभा मार्च के दौरान विधायकों के साथ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं विधानसभा जाने से रोकने के विरूद्ध अध्यक्ष एवं सचिव बिहार विधानसभा को विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकृत करते हुए लाठी चार्ज हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों विरूद्ध विशेषाधिकारी हनन का अवमाननावाद चलाया जाए.

सिन्हा ने बयान जारी कर कहा है कि राजद सत्ता के मोह में वर्ष 2021 में सदन में विधायकों का अपमान भूल गई है. वर्ष 2021 में सदन में विधायको के साथ मारपीट की घटना घटी थी उस विषय पर उन्होंने राजद द्वारा समर्पित विशेषाधिकार हनन की सूचना को स्वीकार करते हुए बैठक की थी और कुछ सरकारी कर्मी निलंबित भी किए गये थे. वर्तमान अध्यक्ष, विधान सभा ने भी उस समय विशेषाधिकार हनन के आवेदन पर हस्ताक्षर किया था परन्तु अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वे उस विषय को भूल चुके हैं.

सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी चालाकी से पहले तो राजद के सदस्यों को विधानसभा के अन्दर पिटवाया और अब उन्होंने भाजपा के सदस्यों को सदन के बाहर पिटवाया है। राजद मुख्यमंत्री के इस खेल को समझ चुकी है लेकिन सत्ता के मोह में कुछ करने में असमर्थ है.

सिन्हा ने मांग की है कि विधायिका का अपमान करने वाली इस सरकार को शीघ्र इस्तीफा की मांग करते हैं. लाठीचार्ज हेतु जिम्मेदार पदाधिकारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध संज्ञान लेकर अध्यक्ष विधान सभा को विशेषाधिकार समिति के माध्यम से कार्रवाई करनी चाहिए.

सिन्हा ने कहा कि धृतराष्ट्र और दुर्योधन बिहार में महाभारत करवा रहे हैं. इनके कार्यकलापों को बिहार की जनता देख रही है और आने वाले दिनों में इनके महाभारत का अंत करेगी.

 

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img