दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रही दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राजधानी रांची मे बीते दिन सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. पिछले 24 घंटे के अंदर तीन नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ है. मामले की जानकारी रांची सीडब्लूसी को भी दी गई है. दोनों नाबालिगों का बयान सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाएगा.

तीन युवक गिरफ्तार

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में एविडेंस जुटाए जा रहे है. घटना में शामिल अन्य युवकों की संलिप्ता की भी जांच कराई जा रही है. वहीं, रांची के डोरंडा थाने की पुलिस और सीडब्ल्यूसी ने दोनों नाबालिग का बयान दर्ज कर लिया. पूरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही नाबालिगों को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा जा रहा है. जिसके बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा.

दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रही थी दोनो नाबालिग

दोनों नाबालिग नामकुम के एक रेस्तेरां से दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर कर लौट रही थी. लौटने के दौरान साथ में मौजूद दोस्तों ने ही दोनों नाबालिग को अपने साथ डोरंडा थाना क्षेत्र लेकर चले गए. जहां युवकों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. देर रात 3 बजे के आसपास दोनों नाबालिग किसी तरह अपने दूसरे रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें रिश्तेदारों को मामले की पूरी जानकारी दी. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 8 युवकों को हिरासत में लिया है. जिसमें से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाकी युवकों से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.

 

 

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...