जॉली ग्रुप द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन, सावन के गीतों पर जमकर कर थिरकी महिलाएं

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुर: जॉली ग्रुप द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. मौके पर सावन के गीतों पर जमकर डांस किया. कार्यक्रम में हॉजी, घंटी और सावन का झुला के कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया. हॉजी में किरण और राजेश्वरी विजयी रही. घंटी में प्रिति और ज्योति विजयी रहीं. कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और श्रृंगार में पहुंची थी. कार्यक्रम के अंत में सावन क्वीन के रूप में आशा सिंह का चयन हुआ. उन्हें सावन क्वीन की क्राउन पहना कर सम्मानित किया गया. सावन क्वीन आशा सिंह ने कहा कि वास्तव में मुझे सावन क्वीन के रूप में क्वीन जैसा ही महसुस हो रहा है. हमने इस कार्यक्रम के लिए अलग से कोई तैयारी नहीं की थी. सावन महोत्सव का हमें पूरे साल इंतेजार रहता है.

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...