तुतला भवानी वाटरफॉल में डूबा युवक, तलाश जारी

रिपोर्टः दया नन्द तिवारी/ न्यूज 22स्कोप

रोहतासः जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के तुतला भवानी धाम के वाटरफॉल में एक युवक डूब गया। युवक पटना जिला अंतर्गत नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के किशोर सिंह का 28 वर्षीय बेटा रवि कुमार बताया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग गहरे जलाशय एरिया में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने मना किया तो भी लोग पुलिस के भय से बाहर नहीं निकल सके। तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जहां भगदड़ मच गया इसी बीच घबराकर युवक जलाशय में गिर पड़ा। उसे तैरने नही आता था और वह डूब गया।

युवक की तलाश जारी

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तिलौथू सीओ भारतेंदु कुमार ने बताया कि डूबे हुए युवक की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम तुतला धाम के लिए रवाना हो गई है। तुतला भवानी के जलाशय के उस जगह में स्नान करना मना है। सुरक्षा के लिए से पांच महिला और दस पुरुष सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर तैनात किये गये हैं। छुट्टी के दिनों पर यहां सैलानियों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। कुछ दिन पहले ही पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने यहां के मनोरम दृश्य को कैमरे में कैद किया।

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...